मेरठ। भारतीय सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्षजाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्वी कचहरी सिथत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सविधान की रक्षा की शपथ ली। इस दौरान प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, नवनीत नागर, धूम सिंह गुजर्र, योगी जाटव, अशवनी जाटव, नईम राणा, यासर सैफी, कमल सिंह जाटव, संजय कटारिया, रविन्द्र सिंह, रोबिन नाथ गोलू, रमाकान्त शर्मा आदि शामिल थे।